प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने ड्रोनों और अन्य मानवरहित हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया था, जिन्हें भारतीय सशस्त्र बलों ने निष्क्रिय कर दिया। नई दिल्ली में मानवरहित हवाई वाहन और काउंटर-यूएएस स्वदेशीकरण पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए, जनरल चौहान ने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी ड्रोन से भारत के सैन्य या नागरिक बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से स्वदेशी रक्षा की मानवरहित हवाई प्रणालियों की तैनाती के महत्व का पता चला। जनरल चौहान ने कहा कि देश को अपनी सुरक्षा के लिए रक्षा क्षेत्र में निवेश और विनिर्माण पर अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा, क्योंकि विदेशी तकनीक पर निर्भरता हमारी तैयारियों को कमजोर करती है।
Site Admin | जुलाई 16, 2025 1:14 अपराह्न
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के ड्रोन्स और अन्य मानवरहित हथियार प्रणालियों को निष्क्रिय किया: सीडीएस जनरल अनिल चौहान