पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आसमान में अपनी करारी हार का सामना करने के बाद अब भ्रामक दावों को डिजिटल माध्यम से लगातार फैला रहा है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के हमलों को बुरी तरह नाकाम कर दिया था, लेकिन अब वह स्वयं को आसमान का राजा कह कर प्रचारित कर रहा है।
सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी अकाउंट्स ब्रिटेन के अखबार द डेली टेलीग्राफ की एक तस्वीर प्रसारित कर रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान की वायुसेना को आसमान का राजा प्रदर्शित किया गया है। हालांकि, वास्तविकता में यह तस्वीर ऑर्टीफिशियल इंटेलीजेंस द्वारा बनाई गई है और द डेली टेलीग्राफ ने ऐसा कोई भी लेख नहीं छापा है।