मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2025 12:42 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर 11 दिन का राष्ट्रव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्यारह दिन का राष्ट्रव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में आज रांची में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा के नाम का यह अभियान पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की सफलता को लोगों तक पंहुचायेगा। इस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन तथा भाजपा के प्रमुख नेता शामिल होंगे। यह अभियान 23 मई तक चलेगा।