मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 14, 2025 1:06 अपराह्न

printer

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज रांची में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ग्यारह दिन का राष्ट्रव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में आज रांची में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा जिला स्कूल के शहीद मैदान से शुरु हुई और लालपुर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक गयी। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया गया। मौके पर स्थानीय विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भाजपा देश और सैनिकों के सम्मान के लिए तत्पर है।