दिसम्बर 27, 2025 9:42 अपराह्न

printer

ऑपरेशन क्लीन एअर: वायु गुणवत्ता आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में बड़ा अभियान शुरू किया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ऑपरेशन क्लीन एअर के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आस-पास के इलाकों में एक बड़ा अभियान चला रहा है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बताया कि गुरुग्राम नगर निगम द्वारा सड़क सफाई कार्यों की समीक्षा के लिए एक अभियान चलाया गया। यह निरीक्षण मौजूदा ग्रैप योजना के तहत किया गया। निरीक्षण के दौरान 125 में से 34 सड़कों पर धूल बहुत ज़्यादा थी, जबकि 58 सड़क खंडों पर मध्यम धूल थी। ऐसे केवल 4 सड़क खंड थे जिनमें कोई धूल नहीं पाई गई।

आयोग ने कहा कि धूल कम करने और खुले में जलाने से रोकने संबंधी कानून और ग्रैप उपायों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला