अक्टूबर 22, 2025 10:23 अपराह्न

printer

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर प्रतिबंध की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी राय

 

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने ऑनलाइन सट्टेबाजी और इससे जुड़े प्‍लेटफॉर्म पर राष्‍ट्रव्‍यापी प्रतिबंध लगाने से जुड़ी जनहित याचिका पर केन्‍द्र सरकार से सहायता मांगी है। याचिका में ई-स्‍पोर्ट्स या सोशल गेम्‍स जैसे प्‍लेटफॉर्म पर देश भर में रोक लगाए जाने की मांग की गई है।

 

याची का आरोप है कि प्रमुख क्रिकेट खिलाडी और फिल्‍मी सितारे इस तरह के गैर-कानूनी खेलों का प्रचार कर रहे हैं, जिससे साइबर धोखाधड़ी, ऐसे गेम की लत और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य गड़बड़ी जैसी समस्‍याएं बढ़ रही हैं। यचिका में रिजर्व बैंक, भारतीय राष्‍ट्रीय भुगतान निगम और यूपीआई प्‍लेटफॉर्म को निर्देश देने की मांग की है कि अपंजीकृत गेमिंग ऐपलिकेशन से जुडे किसी भी मौद्रिक लेन-देन को रोका जाए। याचिका में कर वसूली और इस सम्‍बंध में जांच कराने की भी मांग की गई है।