मार्च 4, 2026 1:49 अपराह्न

printer

ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के एशमोलियन संग्रहालय ने संत थिरुमनकाई अलवर की कांस्य प्रतिमा भारत को लौटाई

ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के एशमोलियन संग्रहालय ने संत थिरुमनकाई अलवर की 16वीं शताब्दी की कांस्य प्रतिमा को भारत को लौटा दिया है। यह प्रतिमा तमिलनाडु के थाडिकोम्बु स्थित श्री सौंदराजा पेरुमल मंदिर को वापस कर दी जाएगी। संग्रहालय ने 1967 में सोथबी की नीलामी में इस कांस्य प्रतिमा को प्राप्त किया था। यह प्रक्रिया कल शाम इंडिया हाउस में एक औपचारिक रूप से सौंपने के समारोह के साथ संपन्न हुई।