सितम्बर 13, 2025 7:57 अपराह्न

printer

ऑकलैंड में हज़ारों लोगों ने फ़िलिस्तीन के समर्थन में आयोजित रैली में लिया हिस्सा

न्यूज़ीलैंड के शहर ऑकलैंड में आज हज़ारों लोगों ने फ़िलिस्तीन के समर्थन में आयोजित रैली में हिस्सा लिया। यह इज़राइल और हमास के बीच गज़ा युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक की सबसे बड़ी रैली है। मध्य ऑकलैंड में आयोजित मार्च फ़ॉर ह्यूमैनिटी रैली में लगभग 50 हजार लोग शामिल हुए। न्यूज़ीलैंड पुलिस ने रैली में 20 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया था। विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियों ने फ़िलिस्तीनी झंडे और बैनर लिए हुए थे।