मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 7, 2024 7:43 अपराह्न

printer

ऐतिहासिक भोजशाला में 17वे दिन भी सर्वेक्षण जारी

धार के ऐतिहासिक स्मारक भोजशाला का ए.एस.आई टीम द्वारा लगातार सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वेक्षण आज 17वे दिन भी जारी रहा। आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया के  दल ने लगभग 9 घंटे के सर्वे किया आज सर्वे दल में अधिकारियों और मजदूरों की संख्या अधिक थी। दल द्वारा  केमिकल और आधुनिक मशीन का उपयोग करते हुए सेंपल भी लिए जा रहे हैं। भोजशाला के अंदरूनी स्ट्रक्चर, स्तंभों, शिलालेखों, का बारीकी से परीक्षण कर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में रिफ्लेक्टर का उपयोग कर उनकी फोटोग्राफी और विडियोग्राफी की जा रही हैं। अभी तक चिन्हित 14 स्थान में से सात स्थानों पर उत्खनन का कार्य तेजी से चल रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला