अगस्त 6, 2025 1:10 अपराह्न

printer

ऐतिहासिक भारतीय अध्ययन ने तपेदिक रोग पर वैश्विक नीति को प्रभावित किया

एक ऐतिहासिक भारतीय अध्ययन ने तपेदिक रोग पर वैश्विक नीति को प्रभावित किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत के उस अध्ययन ने, जिसमें तपेदिक रोग के परिणामों पर पोषण के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाया गया था, दुनिया के सबसे संक्रामक रोग पर वैश्विक मार्गदर्शन में योगदान दिया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के नेतृत्व में और झारखंड में किए गए इस अध्ययन ने पहला प्रमाण प्रदान किया कि अतिरिक्त पोषण टीबी के मामलों और मौतों को महत्वपूर्ण रूप से कम कर सकता है। अपने निष्कर्षों के आधार पर, डब्ल्यूएचओ ने दुनिया के सबसे संक्रामक रोग, टीबी पर अपने वैश्विक मार्गदर्शन को अद्यतन किया है।