मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 27, 2024 8:17 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन ने कहा है कि केंद्रीय बजट-2024-25 एक ऐतिहासिक बजट है

 

    केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरूगन ने कहा है कि केंद्रीय बजट-2024-25 एक ऐतिहासिक बजट है। इस बजट का उद्देश्‍य 2047 तक विकसित भारत बनाने संबं‍धी प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के लक्ष्‍य को हासिल करना है। विजयवाडा में आज 2024-25 के बजट पर मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. मुरूगन ने कहा कि पोलावरम परियोजना, औद्योगिक गलियारा और अन्‍य पहलों की वचनबद्धताओं को ध्‍यान में रखते हुए इस बजट में आंध्र प्रदेश को विशेष आवंटन किए गए हैं। श्री मुरूगन ने कहा कि केंद्र वित्‍त आवंटन के प्रति पूरी तरह वचनबद्ध है। केंद्र आंध्र प्रदेश तथा इसके किसानों के लिए महत्‍वपूर्ण पोलावरम परियोजना को जल्‍द पूरा करने के प्रति भी वचनबद्ध है।