एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और एस्टोनिया के संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।
राष्ट्रपति ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के सफल समापन में एस्टोनिया के समर्थन की सराहना की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और एस्टोनिया के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग में सकारात्मक गति बनाए रखने में सहायक होगी।