जनवरी 31, 2026 9:17 अपराह्न

printer

एसबीआई ने भारत के आर्थिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समर्पित उत्कृष्टता केन्द्र चक्र की शुरुआत की

भारतीय स्टेट बैंक-एस.बी.आई ने भारत के आर्थिक परिवर्तन को गति देने और उभरते क्षेत्रों को विशेष वित्तपोषण सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक समर्पित उत्कृष्टता केंद्र ‘चक्र’ की शुरुआत की है। यह अगली पीढ़ी के, प्रौद्योगिकी-आधारित और स्थिरता-केंद्रित उद्योगों के लिए वित्तपोषण की सुविधा प्रदान करने वाले ज्ञान-आधारित मंच के रूप में कार्य करेगा। मुंबई में एस.बी.आई के अध्यक्ष चाल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी की उपस्थिति में वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने इस केंद्र का उद्घाटन किया।

    श्री नागराजू ने कहा यह केंद्र ज्ञान साझाकरण, परियोजना मूल्यांकन, क्षमता निर्माण और साक्ष्य-आधारित नीतिगत जुड़ाव के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र के रूप में भारत को 2047 तक विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण गति प्रदान करेगा।

    चक्र आठ उभरते क्षेत्रों – नवीकरणीय ऊर्जा, उन्नत सेल रसायन विज्ञान और बैटरी भंडारण, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, हरित हाइड्रोजन, सेमीकंडक्टर, डीकार्बोनाइजेशन, स्मार्ट अवसंरचना और डेटा सेंटर अवसंरचना – पर ध्यान केंद्रित करेगा। इन क्षेत्रों में 2030 तक 100 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजी निवेश होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार इन क्षेत्रों में निवेश को सुविधाजनक बनाने और सक्षम बनाने के लिए काम कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला