एस आर एफ आई इंडियन टूर 2025 स्कवैश के फाइनल में, आज भारत की आकांक्षा सालुंखे का सामना भारत की ही अनाहत सिंह से होगा। ये मैच दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। आकांक्षा ने, जोशना चिनप्पा को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। जबकि, 17 वर्षीय अनाहत ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की हेले वार्ड को हराया।
पुरुष वर्ग के फाइनल में आज भारत के वीर चोटरानी का सामना फ्रांस के मेलविल साइनीमैनिको से होगा। वीर ने कल सेमीफाइनल में श्रीलंका के रविन्दु लक्सिरी को हराया था।