निर्वाचन आयोग ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण- एस आई आर के चरण दो की शुरूआत के बाद मतदाताओं में पचास करोड़ 93 लाख से अधिक गणना प्रपत्र वितरित किए जा गये हैं।
इस चरण में लगभग 51 करोड़ मतदाताओं में से 99 दशमलव नौ-तीन प्रतिशत शामिल किए जाएंगे। आयोग ने कहा कि अब तक लगभग 49 करोड़ फॉर्म का डिजिटिकरण किया जा चुका है।
नौ राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों में चार नवम्बर को मतदाता सूची में दूसरे चरण के एस.आई.आर की शुरूआत हुई है। इन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पुद्दुचेरी और लक्षद्वीप शामिल हैं। मतदाता सूची का बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण अगले वर्ष 14 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही संपन्न होगा।