निर्वाचल आयोग ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण -एसआईआर के दूसरे चरण की शुरुआत के बाद से मतदाताओं के बीच 50 करोड़ 59 लाख से ज़्यादा गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। यह संख्या इस चरण में शामिल होने वाले लगभग 51 करोड़ मतदाताओं का 99.25 प्रतिशत है।
मतदाता सूची के एसआईआर का दूसरा चरण इस महीने की 4 तारीख को नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू हो गया है। ये राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं- छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह हैं। मतदाता सूची का बड़े पैमाने पर पुनरीक्षण अगले साल 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ समाप्त होगा।