भारत और चीन के बीच एशिया हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला चीन के उलुनब्यूर में आज भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। भारतीय हॉकी टीम पांचवीं बार एशिया चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। हॉकी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में पहुंची है। टीम सभी मुकाबले जीतकर अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। दूसरी ओर चीन पहले दौर में भारत से 3-0 से हार गया था। भारत 2011, 2016, 2018 और 2023 में एशिया हॉकी चैम्पियनशिप जीत चुका है।
Site Admin | सितम्बर 17, 2024 2:06 अपराह्न
एशिया हॉकी चैंपियंस 2024 का फाइनल मुकाबला आज भारत और चीन के बीच खेला जाएगा
