एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक महोत्सवों में से एक उन्मेष आज से पटना में शुरू हो रहा है। इस महोत्सव का तीसरा संस्करण साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल में इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित साहित्यकार और कला एवं संस्कृति जगत की दिग्गज हस्तियाँ इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित यह अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव विभिन्न विषयों पर केंद्रित होगा।
Site Admin | सितम्बर 25, 2025 8:01 पूर्वाह्न
एशिया के सबसे बड़े साहित्यिक महोत्सवों में से एक उन्मेष आज से पटना में शुरू
