फ़रवरी 10, 2026 9:45 अपराह्न

printer

एशियाई राइफल-पिस्टल प्रतियोगिता में प्राची गायकवाड़ ने जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्‍ली में एशियाई राइफल और पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता के 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन स्पर्धा में प्राची गायकवाड़ ने स्‍वर्ण पदक जीत लिया है। प्राची ने जूनियर वर्ग के मुकाबले में टोमिरिस अमानोवा को हराया। सीनियर वर्ग में आकृति दहिया ने रजत और अंजुम मौदगिल ने कांस्य पदक जीता। पदक तालिका में भारत 39 स्वर्ण, 15 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर है।