फ़रवरी 2, 2026 11:37 पूर्वाह्न

printer

एशियाई राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू

एशियाई राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 आज से नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू हो रही है। दो सप्ताह तक चलने वाली रोमांचक प्रतियोगिता में एशिया के शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगी पुरुष, महिला, जूनियर और युवा वर्गों में 10 मीटर, 25 मीटर और 50 मीटर राइफल तथा पिस्टल स्पर्धाओं में जीत के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इन स्‍पर्धाओं में व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित टीम शामिल होंगे जो निशानेबाजी की प्रतिभा की पूरी श्रृंखला को प्रदर्शित करेंगे। इस आयोजन में 17 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला