मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 19, 2024 11:01 पूर्वाह्न

printer

एशियाई यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में जोगा पूर्ति ने अंडर 18 स्पीड क्लाइम्बिंग में जीता रजत पदक

एशियाई यूथ क्लाइंबिंग चैंपियनशिप में भारत की जोगा पूर्ति ने महिलाओं की अंडर 18 स्पीड क्लाइम्बिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता है। उन्होंने कल जमशेदपुर में 8 दशमलव 89 सेकंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। प्रतियोगिता का स्वर्ण इंडोनेशिया की अनिंदा क़लबी अर्शिला ने और कांस्य पदक दक्षिण कोरिया की जिमिन हवांग ने जीता।