मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 9, 2025 10:44 पूर्वाह्न

printer

एशियाई बाजारों में फिर से गिरावट दिखी 

आज एशियाई बाजारों में फिर से गिरावट आई। व्हाइट हाउस ने चीनी आयात पर 104 प्रतिशत का भारी शुल्क सहित पारस्परिक अमरीकी शुल्‍क लगाया।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार जापान के निक्केई सूचकांक में सुबह के कारोबार में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी गिरावट आई।

चीन के ब्लू चिप्स में 1 दशमलव 2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 3 दशमलव 1 प्रतिशत की गिरावट आई। जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों के एमएससीआई के सबसे बड़े सूचकांक में 1 दशमलव 7 प्रतिशत की गिरावट आई।

अमरीकी बाजारों में 4 दशमलव 2 प्रतिशत अंकों की गिरावट आई। इस सूचकांक ने शेयर बाजार मूल्य में 5 दशमलव 8 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की है, जो 1950 के दशक में इसके निर्माण के बाद से सबसे बड़ी चार दिवसीय गिरावट है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला