अक्टूबर 26, 2025 8:11 अपराह्न

printer

एशियाई परिवहन विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने नमो भारत कॉरिडोर का किया दौरा

एशियाई परिवहन विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने आज नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधियों को नमो भारत, के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम द्वारा प्रतिनिधियों को बताया गया कि किस प्रकार नमो भारत परियोजना प्रदूषण और भीड़भाड़ को कम कर प्रमुख शहरी गतिशीलता चुनौतियों का समाधान कर रही है। प्रतिनिधियों ने एनसीआरटीसी द्वारा तकनीकी रूप से उन्नत और यात्री-अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की पहल की सराहना की। उन्होंने एनसीआरटीसी द्वारा नवीन पद्धतियों के बारे में कहा कि यह न केवल भारत के लिए नए मानक स्थापित कर रही हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मान्यता प्राप्त कर रही हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला