मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 31, 2025 8:25 पूर्वाह्न

printer

एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, 50 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में हासिल किया शीर्ष स्थान

कज़ाखस्तान के शिमकंद में 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। ​​चैंपियनशिप में पहली बार 50 स्वर्ण पदक जीतकर भारत पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। भारत ने 26 रजत और 23 कांस्य पदक सहित कुल 99 पदक जीते। कज़ाखस्तान दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर रहा।

 

भारत के अंकुर मित्तल ने कल अंतिम दिन पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। सीनियर टीम के शानदार प्रदर्शन में एलावेनिल वालारिवन का महिला एयर राइफल में एशियाई रिकॉर्ड के साथ दूसरा एशियाई खिताब शामिल है। उन्होंने मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में अर्जुन बाबूता के साथ स्वर्ण पदक भी जीता।

 

नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्‍पर्धा में भारत के लिए एशियाई चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक हासिल किया। सिफ्त कौर सामरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजिशन में अपना पहला एशियाई खिताब जीता, जबकि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन खिताब का बरकरार रखा। मनु भाकर ने तीन कांस्य पदक जीते।

 

एशियाई प्रतियोगिता के लिए भारतीय सीनियर निशानेबाजी दल के 35 सदस्यों ने 15 स्पर्धाओं में हिस्‍सा लिया।