अक्टूबर 5, 2024 1:43 अपराह्न

printer

एशियाई तीरंदाज़ी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाज वैष्णवी पवार ने रिकर्व अंडर-18 महिला टीम वर्ग में रजत पदक जीता

एशियाई तीरंदाज़ी चैम्पियनशिप में उभरती भारतीय तीरंदाज वैष्णवी पवार ने ताइपे शहर में एशियाई युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप 2024 में रिकर्व अंडर-18 महिला टीम वर्ग में रजत पदक जीता।  वैष्णवी ने प्रत्‍येक राउंड में तीन सदस्यीय भारतीय टीम के लिए पहला शॉट लिया, जिसमें प्रांजल थोलिया और जन्नत भी शामिल थीं और उन्होंने स्थिति को संभाला और शूट-ऑफ में सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराया।