मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 28, 2023 7:17 अपराह्न | नया एशियाई खेल

printer

एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया

चीन के हांगचोओ में एशियाई खेलों में अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की भारतीय टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया।
 
वूशु में भारत की रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता। फाइनल में रोशिबिना को चीन की वू जियाओ वेई से हार का सामना करना पडा है।
 
घुड़सवारी में भारत के अनुश ने कांस्य पदक जीत लिया है। अनुश ने व्यक्तिगत ड्रेसेज स्पर्धा में 73.030 का स्कोर कर तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक जीता। भारत का घुड़सवारी में दूसरा पदक है, इससे पहले भारत घुड़सवारी में स्वर्ण पदक जीत चुका है।
 
स्‍क्‍वॉश में भारत की पुरूष टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्‍वार्टर फाइनल में भारत ने नेपाल को 3-0 से पराजित किया। महिला टीम ने अपने अंतिम पूल मैच में मलेशिया से 0-3 से हार के बावजूद सेमीफाइनल में जगह बनाकर पदक पक्का किया।
 
महिला बैडमिंटन में भारतीय टीम ने मंगोलिया को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत का अंतिम आठ में थाईलैंड से मुकाबला होगा। पीवी सिंधु ने मंगोलिया की खिलाडी को 21-2, 21-3 से पराजित किया। इसके बाद अश्मिता चालिहा और अनुपमा उपाध्याय ने अपने-अपने सिंगल्‍स मैच में जीत लिये।
 
मुक्केबाजी में राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मिन लंबोरिया ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में सऊदी अरब की हदील गजवान अशोर को हरा दिया। अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही जैस्मिन ने पांच मिनट से भी कम समय में हदील को करारी शिकस्त दी। जैस्मीन का खेल इतना आक्रामक था, कि रैफरी को मुकाबला बीच में ही रोकना पडा।
 
टेबल टेनिस में अचंत शरत कमल और जी साथियान की जोड़ी मंगोलिया की जोड़ी को हराकर पुरुष डबल्‍स के प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। मनुष उत्‍पल भाई शाह और मानव विकास ठक्‍कर की जोडी मॉलदीव के अहमद मूसा और मोहम्‍मद इस्‍माइल की जोडी को हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। महिला सिंगल्‍स में मणिका बत्रा नेपाल की नबिता श्रेष्‍ठ को हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। 
 
टेनिस में पुरुष डबल्‍स में रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है। सेमीफाइनल में रामकुमार और साकेत की जोड़ी ने कोरिया की जोडी को पराजित किया। रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले की जोडी मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्‍वार्टर फाइनल में बोपन्‍ना और ऋतुजा ने कजाकिस्‍तान की जोडी को 7-5 , 6-3 से हराया। सेमीफाइनल में भारतीय जोडी का सामना चीनी ताइपे से होगा।
 
तैराकी में, भारत की चार गुणा 100 मीटर पुरुष और चार गुणा 200 मीटर महिला फ्रीस्टाइल रिले टीम राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल में पहुंच गई हैं। श्रीहरि नटराज, तनीष जॉर्ज मैथ्यू, अनिल कुमार और विशाल ग्रेवाल ने हीट में तीन मिनट 21 दशमलव दो-दो सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई।
 
हॉकी में इस समय भारत का मुकाबला जापान से हो रहा है। हाफ टाइम तक भारत 2-0 से आगे था।
 
फुटबाल में भारत को सऊदी अरब से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। 
   
छह स्वर्ण, आठ रजत और 11 कांस्य सहित कुल 25 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर आ गया है। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला