फ़रवरी 9, 2026 7:22 पूर्वाह्न

printer

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने 5 पदक जीतकर छठा स्थान हासिल किया

चीन के तियानजिन में आयोजित एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने पांच पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया और पदक तालिका में छठा स्थान हासिल किया। तेजस्विन शंकर ने कल पुरुषों की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में भारत का एकमात्र स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इस स्पर्धा में शंकर ने 5,993 अंक हासिल कर एक नया राष्ट्रीय इंडोर रिकॉर्ड बनाया, जो 2021 में अमरीका में बनाए गए उनके पिछले रिकार्ड 5,650 अंकों से अधिक है। खेलों के अंतिम दिन भारत ने तीन और पदक अपने नाम किए, जिनमें पूजा ने ऊंची कूद में रजत, तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉट पुट में रजत और एंसी सोजन ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता।
मेजबान देश चीन ने चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा और 10 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य सहित 34 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।