मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 12, 2025 9:11 पूर्वाह्न

printer

एशियाई अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 4 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते

 
 
एशियाई अंडर-19 और अंडर-22 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कल भारत की रितिका ने महिलाओं के 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बैंकॉक में संपन्‍न इस प्रतियोगिता में भारत ने चार स्वर्ण सहित कुल 27 पदक जीते।
 
 
अंडर-19 टीम तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य सहित 14 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। अंडर-22 टीम ने एक स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य सहित 13 पदक जीते। 
 
 
महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में यात्री पटेल, 60 किलोग्राम वर्ग में प्रिया, पुरुषों के 75 किलोग्राम वर्ग में नीरज और 90 किलोग्राम से अधिक वर्ग में इशान कटारिया ने रजत पदक जीते।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला