नवम्बर 2, 2025 10:02 अपराह्न

printer

एशियन यूथ गेम्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 48 पदक जीतकर बनाया रिकॉर्ड

बहरीन के मनामा में आयोजित एशियन यूथ गेम्स 2025 चैंपियनशिप में भारतीय खिलाडियों ने 48 पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पदक तालिका में भारत 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल के साथ छठे पायदान पर रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मांडविया और दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहा की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि युवा एथलीट्स ने एशियन गेम्‍स में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है।
श्री मांडविया ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार के खेलों पर अटूट ध्यान ने हमारे एथलीट्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने और पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए सशक्त बनाया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारे युवा खिलाडियों की यह यात्रा साहस और विश्वास की कहानी है। हर पदक उनके जज्बे की ताकत और एक अजेय भारत के वादे का प्रतीक है।