मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 15, 2024 3:26 अपराह्न

printer

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ‘गौरव यात्रा’ का पटना में भव्य स्वागत

 
एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 के तहत गौरव यात्रा आज पटना पहुंची। 11 से 20 नवंबर तक बिहार के राजगीर में पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल इस गौरव यात्रा की शुरुआत की थी । लोगों को खेल के प्रति जागरुक करने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह ट्राफी देश के चार राज्यों के अलावा बिहार के 38 जिलों से होकर गुजरेगी।बडी संख्या में एकलव्य खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति में गांधी मैदान पहुंचने पर पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। गौरव यात्रा का समापन 10 नवंबर को होगा। इस दौरान अलग अलग स्थानों पर स्कूली बच्चों को आमंत्रित किया जायेगा और उन्हें प्रतियोगिता के बारे में बताया जायेगा ।
 
इस प्रतियोगिता में भारत की महिला टीम के अलावा दक्षिण कोरिया, जापान, थाईलैंड, चीन और मलेशिया की टीम भाग लेंगी ।