जून 14, 2025 12:51 अपराह्न

printer

एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 254 हुई

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या 254 हो गई है। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें भारत के 169, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के सात और कनाडा का एक नागरिक था। विमान में चालक  दल के 12 भी थे।

 

 

दुर्घटना में भारतीय मूल का केवल एक ब्रिटिश नागरिक ही जीवित बच पाया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के गुजरात प्रदेश अध्‍यक्ष मेहुल शाह ने चार मेडिकल छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत की पुष्टि की है।

   

 

दुर्घटना में आस पास के रिहायशी क्षेत्रों के आठ शवों की पहचान कर ली गई है और शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये हैं। डीएनए जांच के लिए मृतकों के रिश्तेदारों के रक्त के नमूने एकत्र किए गए हैं। वर्तमान में, सिविल अस्पताल में 31 लोगों का इलाज जारी है।

   

 

दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की  टीम ने दुर्घटना स्थल से विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि विस्‍तृत जांच के बाद दुर्घटना के कारणों का पता लग पायेगा। हमारी संवाददाता ने बताया कि स्थानीय स्‍तर पर पुलिस और अस्‍पताल हाई अलर्ट पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला