मई 16, 2024 7:53 अपराह्न

printer

एम्स रायपुर के चिकित्सक और छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन, सामाजिक जागरूकता के लिए मिलकर कार्य करेंगे

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स रायपुर के चिकित्सक और छत्तीसगढ़ आर्मी पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन, सामाजिक जागरूकता के लिए मिलकर कार्य करेंगे। इस संबंध में सहमति आज फाउंडेशन के पदाधिकारियों की एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल से मुलाकात के दौरान बनी। फाउंडेशन ने एम्स के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर लगाने के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल श्री जिंदल ने बताया कि एम्स में पूर्व सैनिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं कैशलेस तरीके से प्रदान की जा रही है।