अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्स में गंभीर रीढ़ विकृतियों के इलाज में बड़ी सफलता मिली है। एम्स ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पिछले सात सालों में, इस प्रक्रिया ने उन मरीज़ों में नई उम्मीद जगाई है, जिन्हें पहले सर्जरी के दौरान बहुत ज़्यादा जोखिम का सामना करना पड़ता था और इलाज के सीमित विकल्प थे। 2020 में एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक प्रकाशन में बताई गई यह तकनीक, पोस्टीरियर वर्टेब्रल कॉलम रिसेक्शन का एक संशोधित रूप है। यह तकनीक सर्जरी के दौरान रीढ़ की स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है और जटिलताओं के जोखिम को कम करती है। डॉक्टरों के अनुसार, जिन मरीजों को पहले सर्जरी में उच्च जोखिम का सामना करना पड़ता था, वे अब सफल ऑपरेशन के बाद सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। यह नवाचार भारत की उन्नत स्पाइन चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
News On AIR | मई 3, 2026 7:27 अपराह्न
एम्स में गंभीर रीढ़ विकृतियों के इलाज में बड़ी सफलता