जनवरी 29, 2026 8:16 अपराह्न

printer

एम्स ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स ने आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के अंतर्गत देश के बीस एम्स संस्थानों के बीच सहयोग के लिए एक संरचित ढांचा प्रदान करता है। इस संबंध में दिल्‍ली में सभी एम्‍स निदेशकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए एम्‍स दिल्‍ली के निदेशक एम. श्रीनिवास ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के अनुरूप समन्वित बायोमेडिकल और क्लिनिकल अनुसंधान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्‍होंने कहा कि  इस पहल के जरिए देश में स्थित सभी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान संस्थानों की शक्ति को एक साथ लाना है। श्री श्रीनिवास ने कहा कि एम्‍स का लक्ष्य मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण उत्पन्न करना, नवाचार को बढ़ावा देना और स्वास्थ्य सेवा में सूचित निर्णय लेने का समर्थन करना है।