फ़रवरी 3, 2026 7:01 अपराह्न

printer

एम्‍स ने केंद्रीय बजट में सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवंटन बढ़ाने की सराहना की

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्‍स ने केंद्रीय बजट में सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवंटन बढ़ाने की सराहना की है। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में एम्‍स की मीडिया प्रमुख डॉ. रीमा दादा ने कहा कि एम्‍स के लिए बजट आवंटन बढ़कर 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जो रोगी केंद्रित सेवाओं, बुनियादी ढांचे, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस बजट से संस्थान में दो नए ब्लॉकों का निर्माण होगा, जिनमें एक नया क्रिटिकल केयर ब्लॉक और एक नया सर्विस ब्लॉक शामिल है। देश में कम उम्र में कैंसर के बढ़ते मामलों के बारे में बताते हुए डॉ. रीमा ने कहा कि इस वर्ष के बजट में कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट देना सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।