अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान -एम्स नई दिल्ली ने कहा है कि पिछले 13 महीनों में एम्स के शल्य चिकित्सा विभाग ने एक हजार से अधिक रोबोटिक सर्जरी की हैं। आज नई दिल्ली में एक प्रेसवार्ता में विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुनील चुंबर ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में ऑपरेशन के बाद होने वाले दर्द में 50 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रहने की अवधि 30 प्रतिशत कम हो जाती है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य देखभाल खर्च में कमी आती है और न्यूनतम चीरों के कारण सर्जिकल साइट संक्रमण की दर 40 प्रतिशत कम हो जाती है।
हमारे संवाददाता से विशेष बातचीत में, श्री चुंबर ने रोगी देखभाल को बेहतर बनाने और चिकित्सा प्रौद्योगिकी में वैश्विक प्रगति के साथ कदम मिलाकर चलने के लिए एम्स की प्रतिबद्धता पर बल दिया।