मई 20, 2024 8:22 अपराह्न | Chhattisgarh news

printer

एम्स द्वारा विशेष ’योगोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स द्वारा विशेष ‘योगोत्सव-2024’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग की मदद से आधुनिक जीवन शैली की कई बीमारियों को दूर करने के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, आसन से शरीर को मजबूत बनाने, प्राणायाम की मदद से आक्सीजन लेकर खुद को तनाव मुक्त करने और शरीर को स्वस्थ रखने की विभिन्न विधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।