फ़रवरी 10, 2026 5:25 अपराह्न

printer

एम्‍स के सर्जरी वार्ड में पिछले वर्ष किए गए दस हजार से अधिक बड़े ऑपरेशन

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – एम्‍स के सर्जरी वार्ड में पिछले वर्ष दस हजार से अधिक बड़े ऑपरेशन किए गए। संस्थान ने बताया कि यह उपलब्धि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत करने, क्षमता विस्तार करने और मानव संसाधनों को सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित सरकारी नीतियों के तहत हासिल की गई है।

एम्‍स ने यह भी बताया कि इन ऑपरेशनों में अंतःस्रावी, स्तन और वक्ष शल्य चिकित्सा तथा गुर्दा प्रत्यारोपण और अन्य ऑपरेशन शामिल थे। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए संस्‍थान के शल्य चिकित्सा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर सुनील चुंबर ने बताया कि सामान्य एनेस्थीसिया के तहत 10 हजार ऑपरेशनों के अलावा, स्थानीय एनेस्थीसिया के तहत 17 हजार ऑपरेशन भी किए गए। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली एम्‍स देश का एकमात्र चिकित्सा संस्थान है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।