दिसम्बर 21, 2025 7:05 अपराह्न

printer

एमनेस्टी ने पत्रकार सोहराब बरकत की गिरफ्तारी पर चिंता जताई, राज्य संस्थानों की आलोचना के कारण निशाना बनाए जाने का आरोप

अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार संगठन – एमनेस्‍टी इंटरनेशनल के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय ने पत्रकार सोहराब बरकत की गिरफ्तारी पर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि पाकिस्‍तानी अधिकारियों ने उन्‍हें कथित तौर पर ऑनलाइन माध्‍यमों पर राज्‍य संस्‍थानों की आलोचना करने के कारण निशाना बनाया।

 

सोशल म‍ीडिया पर जारी एक बयान में एमनेस्‍टी इंटरनेशनल ने कहा कि बरकत को पिछले महीने ऑनलाइन आलोचना के चलते हिरासत में लिया गया था और उनके खिलाफ पाकिस्‍तान साइबर अपराध कानून के अंतर्गत तीन अलग-अलग मामलों में आरोप तय किए गए हैं।

 

एमनेस्‍टी ने बताया कि इनमें दो मामले अगस्‍त, 2024 और 2025 में उनकी जानकारी के बगैर दर्ज किए गए थे। बरकत को 26 नवम्‍बर, 2025 को इस्‍लामाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला