अप्रैल 25, 2024 9:04 अपराह्न

printer

एमएससी एरीज़ मालवाहक जहाज दल के 16 सदस्य जल्द लौटेंगे भारत

 

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान द्वारा जब्त किए गए एमएससी एरीज़ मालवाहक जहाज के चालक दल के 16 सदस्य कुछ अनुबंध संबंधी दायित्वों के पूरा होने के बाद देश लौट आएंगे। आज दिल्ली में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने संवाददाताओं को बताया कि चालक दल के सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक है और वे नियमित रूप से अपने परिवारों के संपर्क में हैं। वे जहाज पर किसी भी कठिनाई का सामना नहीं कर रहे हैं।

इससे पहले इसी महीने की 18 तारीख को एमएससी एरीज़ के भारतीय चालक दल के सदस्यों में शामिल डेक कैडेट एन टेसा जोसेफ सुरक्षित भारत लौट आई थीं।