जनवरी 15, 2026 8:02 अपराह्न

printer

एमएसएमई क्षेत्र में दक्षता बढ़ाने को लेकर नीति आयोग ने रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने योजनाओं के समन्वय के माध्यम से एमएसएमई क्षेत्र में दक्षता हासिल करने पर आज एक रिपोर्ट जारी की। नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रमण्यम ने नई दिल्ली में इसका विमोचन किया। रिपोर्ट में देश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए सरकारी सहायता की प्रभावशीलता बढ़ाने का एक रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। रिपोर्ट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए मौजूदा सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का मूल्यांकन और उनके बीच मौजूदा समन्वय का आकलन किया गया है।

    इस अवसर पर श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि रिपोर्ट बताती है कि समान लक्षित समूहों वाली योजनाओं का समन्वय किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में विभिन्न योजनाओं के कौशल विकास में समन्वय की भी सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में एमएसएमई योजनाओं को एकीकृत करने के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल के निर्माण का भी सुझाव है।

     कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव एस.सी.एल. दास ने नीति आयोग की इस पहल को एमएसएमई क्षेत्र और सरकार के लिए मददगार बताया।