दिसम्बर 19, 2025 5:53 अपराह्न

printer

एमआईसीई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय करेगा नगर-स्तरीय सम्मेलन संवर्धन ब्यूरो की स्थापना

पर्यटन मंत्रालय अगले वर्ष बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी- एमआईसीई, पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के लिए नगर-स्तरीय सम्मेलन संवर्धन ब्यूरो की स्‍थापना करेगा। पर्यटन मंत्रालय के अपर-सचिव और महानिदेशक सुमन बिल्‍ला ने आज नई दिल्‍ली में आईईआईए इवेंटटेक और मार्टेक समिट 2025 का उद्घाटन करते हुए इसकी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि भारत के विभिन्‍न राज्‍य वैश्‍विक एमआईसीई मानचित्र पर भारत को प्रमुख स्‍थान दिलाने के लिए अतुल्‍य भारत अभियान के अंतर्गत अनूठे तरीके से पर्यटन के अवसरों को खोल रहे हैं। श्री बिल्‍ला ने कहा कि पेशेवर सिटी एमआईसीई ब्‍यूरो की स्‍थापना अनुमति और स्‍थानीय साझेदारी के लिए एकमात्र समन्‍वयक के रूप में काम करेगा। यह राष्‍ट्रीय एमआईसीई रणनीति के आधार का निर्माण करेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला