मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जून 8, 2025 12:21 अपराह्न

printer

एफ.आई.एच. प्रो. लीग हॉकी टूर्नामेंट: नीदरलैंड्स ने भारत को दो-एक से हराया

नीदरलैंड्स के एम्‍सटल‍वीन में एफ.आई.एच. प्रो. लीग हॉकी टूर्नामेंट में कल रात नीदरलैंड्स ने भारत को दो-एक से हरा दिया। भारत के कप्‍तान हरमन प्रीत सिंह ने पहला गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। लेकिन बाद में नीदरलैंड्स के थिज वान डैम ने दो गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

   

 

भारत का अगला मुकाबला भी कल शाम छह बजे नीदरलैंड्स से होगा। बुधवार को भारत और अर्जेटीना आमने-सामने होंगे। यह मैच शाम साढ़े छह बजे से खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम 14 जून से अपना अभियान शुरू करेगी। लंदन में भारत का पहला मुकाबला ऑस्‍ट्रेलिया से होगा।

   

 

भारतीय पुरुष टीम वर्तमान में चौथे स्‍थान पर और महिला छठे स्‍थान पर है। एफ.आई.एच. प्रो. लीग 2024-25 का यूरोपीय चरण कल से शुरू हुआ।