मई 23, 2025 10:20 पूर्वाह्न

printer

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय पुरुष टीम की हुई घोषणा

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 7 से 22 जून तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम में खेली जाएगी। हरमनप्रीत सिंह कप्तान और हार्दिक सिंह उप-कप्तान होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच सात जून को नीदरलैंड्स से खेलेगी।