मार्च 10, 2026 8:22 पूर्वाह्न

printer

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो से ड्रॉ रहा

एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला दो-दो से ड्रॉ रहा। भारतीय टीम पहले हाफ तक 2-1 से आगे थी, लेकिन स्कॉटलैंड ने तीसरे क्वार्टर में शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। हैदराबाद में हुआ यह मुकाबला महिला हॉकी विश्व कप के दो क्वालीफाइंग टूर्नामेंटों में से एक था, दूसरा टूर्नामेंट चिली के सैंटियागो में आयोजित किया गया था। हैदराबाद और सैंटियागो दोनों टूर्नामेंटों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें 2026 महिला हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी। इस साल विश्व कप की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड संयुक्त रूप से कर रहे हैं।