फ़रवरी 25, 2025 8:05 पूर्वाह्न

printer

एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग में भारत को हार का सामना करना पड़ा

एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग में कल रात भुवनेश्वर में भारत, नीदरलैंड से 2-4 से हार गया। एम्मा रिजनेन और फे वैन डेर एल्स्ट के गोलों के अलावा, फेलिस एल्बर्स ने नीदरलैंड के लिए दो गोल किए। भारत के लिए उदिता दुहान ने दो गोल किये। भारत की अनुभवी गोलकीपर सविता ने अपना तीन सौवां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। पूर्व गोल रक्षक पीआर श्रीजेश ने उन्हें सम्मानित किया। दोनों टीमें आज फिर आमने-सामने होंगी। मैच शाम सवा पांच बजे शुरू होगा।

इससे पहले भारतीय पुरुष टीम को कल भुवनेश्वर में इंग्लैंड के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड सात मैचों में 16 अंकों के साथ प्रो लीग तालिका में शीर्ष पर है। भारत 7 मैच में 12 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। दोनों टीमें आज फिर इसी मैदान पर आमने-सामने होंगी। मैच शाम साढ सात बजे शुरू होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला