रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने आज कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर-एन.सी.सी. अनुशासन, साहस और कर्तव्य परायणता की शिक्षा देती है। उन्होंने कहा कि 17 लाख से अधिक कैडेटों में से दो हजार चार सौ कैडेट को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिलता है। केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राऊंड में एन.सी.सी. गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देश का सौभाग्य है कि उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री एन.सी.सी. के कैडेट रहे हैं। श्री सेठ ने पंजाब में आई बाढ़ के दौरान एन.सी.सी. और सेना की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रभावित लोगों को बचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
इस अवसर पर श्री सेठ ने कैडेटों से बातचीत की।