जून 6, 2025 7:11 पूर्वाह्न

printer

एनसीसी का माउंट एवरेस्‍ट अभियान दल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सफल अभियान के बाद लौटा

राष्‍ट्रीय कैडेट कोर का माउंट एवरेस्‍ट अभियान दल 18 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सफल अभियान के बाद लौट आया है। कल नई दिल्‍ली स्थित राष्‍ट्रीय कैडेट कोर निदेशालय में दल के सदस्यों का गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया। इस दल में गये कैडेट्स की औसत आयु 19 वर्ष थी। इन्‍होंने खराब मौसम और कठिन चढ़ाई के बावजूद अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।

   

 

आकाशवाणी समाचार से बातचीत में एनसीसी कैडेट कृतिका शर्मा ने बताया कि पिछले दो वर्षों के दौरान उनका दल कठोर प्रशिक्षण से गुजरा और यह शानदार सफलता हासिल की। एनसीसी कैडेट मोहित कंथिया ने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि माउंट एवरेस्‍ट शिखर पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने की अभिलाषा ने उनके संकल्प को बल दिया। इस अभियान दल को तीन अप्रैल को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया था।