छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि एनसीसी ऐसा संगठन है, जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, चरित्र निर्माण करता है, साहसी बनाता है और निःस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री आज अपने निवास परिसर में आयोजित एनसीसी कैडेट और प्रशिक्षकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य से किसी कैडेट का चुना जाना पूरे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एनसीसी का नेतृत्व कर प्रदेश की बालिकाओं ने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनसीसी द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षुओं और कैडेटों को सम्मानित किया। वहीं, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ सेना, थल सेना और वायु सेना के कैडेटों को भी पुरस्कृत किया गया। सम्मान समारोह के अंत में कैडेट्स द्वारा बैगा जनजाति पर आधारित नृत्य और कुचीपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।