फ़रवरी 1, 2026 10:07 अपराह्न

printer

एनसीबी महानिदेशक ने मिजोरम में भारत–म्यांमार सीमा पर मादक पदार्थ तस्करी रोकथाम की समीक्षा की

स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मिजोरम के चम्फाई में भारत-म्यांमार सीमा के दौरे के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उपायों की समीक्षा की।

श्री गर्ग ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की रणनीतियों पर पुलिस, जिला प्रशासन और असम राइफल्स के अधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने मिजोरम के पुलिस महानिदेशक शरद अग्रवाल से भी मुलाकात की। श्री गर्ग ने मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए केंद्रीय और राज्य खुफिया, प्रवर्तन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा की।